बुधवार, 8 दिसंबर 2010

गुर्जर & गुज्जर: गुर्जर ...........मतलब क्या?

गुर्जर & गुज्जर: गुर्जर ...........मतलब क्या?: "दोस्तों क्या आप जानते हैं गुर्जर का मतलब क्या होता है मै जानता हूँ कि बहुत से लोग जानते होंगे कि गुर्जर का मतलब क्या होता है ..."

गुर्जर & गुज्जर: हम सब गुर्जर एक हैं: गुर्जर.........न हारा है और न...

गुर्जर & गुज्जर: हम सब गुर्जर एक हैं: गुर्जर.........न हारा है और न...: "हम सब गुर्जर एक हैं: गुर्जर.........न हारा है और न कभी हारेगा: 'गुर्जर,गुज्जर या फिर कुछ लोग हमें गूजर भी पुकारा करते हैं ,इसके अलावा बहुत स..."

गुर्जर ...........मतलब क्या?

दोस्तों क्या आप जानते हैं गुर्जर का मतलब क्या होता है मै जानता हूँ कि बहुत से लोग जानते होंगे कि गुर्जर का मतलब क्या होता है फिर भी मै यहाँ बताना चाहूँगा कि गुर्जर का मतलब होता है शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाला अर्थात गुर्जर वह है जो कभी अपने दुश्मन से नहीं हारा है हमेशा ही विजय प्राप्त कि है (गुर्जर शब्द संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ ही शत्रु का नाश करने वाला होता है.).

वास्तव में गुर्जरों का इतिहास सदियों पुराना है गुर्जरों कि उत्पत्ति के वारे में कई तथ्य दिए गए है अगर हम गुर्जर अभिलेख देखें तो ऐसा लगता है  गुर्जर सूर्यवंश या रघुवंश से सम्बन्ध रखते हैं.

 राजशेखर जो कि एक प्राचीन महाकवि हैं उनके अनुसार गुर्जर रघुकुल से सम्बन्ध रखते हैं जबकि 10 वीं शताब्दी के जो गुर्जर शिलालेख प्राप्त हुए हैं उनमे सूर्य कि कलाकृति मुख्य रूप से देखी है जिससे लगता है कि गुर्जर सूर्यवंश से ताल्लोकत रखते हैं राजस्थान में आज भी गुर्जरों को सम्मान में मिहिर कहकर संबोधित किया जाता है जिसका अर्थ होता है सूर्य अतः हम कह सकते हैं कि गुर्जर सूर्यवंशी हैं....

अगर इतिहास पलटा जाये तो हमें मिलता है कि गुर्जर मध्य एशिया के काकेशस क्षेत्र से आये आर्य  है ,काकेशस क्षेत्र वही है जो वर्त्तमान में आर्मेनिया और जार्जिया हैं.    

                                                                                     to be cont............